मैनपुरी, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रात होने के चलते शव गांव ले गए। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र सर्वेश शनिवार की शाम लगभग पौने छह बजे गांव से कुर्रा किसी काम से जा रहा था। उसकी बाइक जैसे ही कुर्रा-मैनपुरी मार्ग पर ग्राम हाजीपुर के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे सरसों का भूसा ले जाने वाले ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर मौके से चालक फरार हो गया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.