संतकबीरनगर, मई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नेशनल हाइवे पर गुरुवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मगहर निवासी दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।कोतवाली पुलिस के अनुसर मगहर नगर पंचायत के तकिया बाजार निवासी दीपचंद पुत्र स्वामीनाथ व अमरनाथ पुत्र प्रेमचंद बाइक से किसी काम से जा रहे थे। हाईवे पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। टक्कर मारकर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...