संभल, जून 10 -- नखासा थाना क्षेत्र में खग्गूपुरा गांव के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर गंभीर रूप से घायल मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार ल...