सहारनपुर, मार्च 14 -- देवबंद। स्टेट हाईवे 59 पर गलत दिशा में दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली, दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर रात स्टेट हाईवे पर घलौली चैक पोस्ट के पास गलत दिशा में दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर एक के बाद एक दो कारों को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में गांव सालहापुर निवासी कार सवार मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी कार में सवार लोगों को भी चोटें आई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोनू को सीएचसी में भर्ती कराया। ट्रैक्टर ट्राली चालक हादसे के बाद फरार हो गया। ट्राली पलटने से काफी देर यातायात भी बाधित रहा। कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई ह...