फतेहपुर, मार्च 19 -- बहुआ। बांदा-कानपुर हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के पास सड़क हादसा हो गया। अचानक मवेशी आ जाने से अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक शुभम कुरील अपने मामा कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के टीकुवापुर गांव निवासी पैसुन्नी कुरील के साथ बांदा के जसपुरा से ईंट खाली कर ललौली क्षेत्र के शिवरी स्थित ईट भट्टा लौट रहा था। ढाबा के पास अचानक मवेशी सामने आ गए, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में पैसुन्नी कुरील ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे बिंदकी अस्पताल भिजवाया, जहां हालत नाजुक होने पर परिजन कानपुर ले जा रहे थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.