संभल, नवम्बर 28 -- धनारी क्षेत्र में ट्राली चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। भिरावटी और कैला देवी क्षेत्र में लगातार हो रही ट्रॉली चोरी की घटनाओं के बाद थाना धनारी पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पावरट्रैक ट्रैक्टर, दो ट्रॉलियां और एक तमंचा बरामद किया गया है। 24 नवंबर की रात भिरावटी निवासी गजेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। बुधवार की देर रात लगभग दो बजे पुलिस ने धनारी पट्टी से बालू शंकर होते हुए गौरीपुरा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मिलक शाकिन के पवन कुमार, फुलवारी सिंह और गंभीर सिंह तथा धनारी क्षेत्र के गां...