लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- कस्बा बरवर के नेशनल हाईवे के सीताराम चौराहा पर बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा बड़ा भाई जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सर्वेश त्रिपाठी (55) निवासी गांव कजरी निगोही जिला शाहजहांपुर अपनी बाइक पर पीछे बड़े भाई दिनेश को बैठाकर अपनी ससुराल बरगवां से घर वापस लौट रहे थे। चौराहा पर बाइक पहुंचते समय मोहम्मदी की ओर से जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे चालक सर्वेश की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Firozabad News: ट्रैक्टर के रौंदने से बाइक सवार देवर की मौत, भाभी, भतीजा घायल जबकि पीछे बैठा भाई बाल-बाल बच गया। आरोपी ट्रैक्टर चाल...