ट्रैक्टर ट्राली के पीछे का टायर निकला, हादसा होने से बचा
बुलंदशहर, अगस्त 4 -- मंगलवार को नेशनल हाईवे 334 पर मिट्ठेपुर चौकी के पास ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली का पीछे का टायर निकलकर अलग जा गिरा। गनीमत रही कोई हादसा नहीं। जानकारी के देवेश ट्रैक्टर ट्राली में 5 कुंटल सरिया और 200 पत्थर की पटिया लादकर मुहाना जा रहा था। क्षमता से ज्यादा वजन होने के कारण चलते हुए ट्रैक्टर ट्राली का टायर अलग हो गया। गनीमत रही के कोई हादसा नहीं हुआ। मौके पर चौकी इंचार्ज अनुज कटिहार सहित पुलिसकर्मियों ने हाइड्रा बुलाकर सरिया और पटिया से लदी ट्रैक्टर ट्राली को साइड करवाया। कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से यह हादसा हुआ था। हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को हटवा कर यातायात सुचारू कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.