बुलंदशहर, मार्च 6 -- थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर मधूसुदन डेयरी के निकट शुक्रवार की शाम ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक नरेंद्र निवासी नगला इब्राहिमपुर घायल हो गए। एसआई सोनेलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल का प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...