शामली, नवम्बर 27 -- दुर्घटना में मृत वन विभाग के अधिकारी की मौत मामले में मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भवन में एक सप्ताह गत गुरुवार में हाइवे पर शामली शुगर मिल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार शामली वन विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी सुधीर बोहरा एवं उसके साथ सर्वेयर सुमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों कार्यालय से मीटिंग के लिए सहारनपुर शिवालिक वन प्रभाग की ओर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुधीर बोहरा को शामली के गंगा अमृत हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा की तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.