आजमगढ़, अप्रैल 26 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौरी बाजार के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर जा रहा था। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन थाने में हंगामा करने लगे। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोपालीपट्टी गांव निवासी 40 वर्षीय अंबिका निषाद की बेटी की एक जून को शादी है। वह रविवार दोपहर में काम पर प्रयागराज जा रहे थे। अहरौला के गौरी बाजार के पास से उन्हें बस पकड़नी थी। पहुंचने में देर होने से बस छूट गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार रौंदा, मौत इसके बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार से लिफ्ट लिया। अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी बाजार के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे अंबिक...