ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से पत्नी की मौत, पति जख्मी
हरदोई, जून 19 -- सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हरपालपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा निवासी अखिलेश मिश्रा पत्नी प्रतिमा के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। दोनों अखिलेश के चचेरे भाई के तिलकोत्सव समारोह में शामिल होने हरदोई से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक सवायजपुर के वृंदावन तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे मिरगवां मार्ग पर पहुंची। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति सड़क पर गिर गए। अखिलेश सड़क किनारे जा गिरे, जबकि प्रतिमा के ऊपर से ट्रैक्टर का अगला पहिया गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही सवायजपुर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.