ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से एक की मौत, तीन जख्मी
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- ईसानगर कटौली रोड पर चहलार गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। बाइक सवार तीन अन्य युवक जख्मी हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी युवक को स्थानीय डाक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर किया था। बताया जाता है लखनऊ में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ईसानगर के रहने वाले शिवशंकर, शिवदत्त,बलवीर,और शिवपुर गांव के रहने वाले अनतलब एक बाइक से कटौली की ओर जा रहे थे। चहलार गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, तीन जख्मी सभी बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर ईसानगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.