बलरामपुर, मार्च 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के समय मौत हो गई। नगर की पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अज्ञात आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश कर रही है। देहात क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर निवासी अनुराग शुक्ल ने गुरुवार को बताया कि करीब 50 वर्षीय पिता सतीश चंद्र शुक्ल 16 मार्च रात करीब 7.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर-बलरामपुर पर पैदल घर जा रहे थे। तभी कालीमाईथान गांव के पास तेज रफ्तार मोरंग लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे में पिता घायल हो गए। पुलिस ने पिता को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पिता को बहराइच रेफर कर...