लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अचाकापुर के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव टेकी कुंडा निवासी ताम्रध्वज का 26 वर्षीय बेटा सुनील अपने चचेरे भाई संजय के साथ बाइक से शारदा नगर बैराज पर शाम करीब छह बजे अपने भाई और भाभी की एक्सीडेंट की खबर सुनकर देखने आ रहा था। बताते हैं कि रास्ते में फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव अचाकापुर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.