ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से महिला की मौत, छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल
अयोध्या, मई 28 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। थाना इनायत नगर क्षेत्र स्थित आस्तीकन-रेवतीगंज संपर्क मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार परिवार आवारा कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार बसवार कला निवासी अनिल सोनी अपनी पत्नी पूनम सोनी (38) और पुत्र प्रियांशु (6) के साथ बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से धंजौ चौराहा स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। रास्ते में आस्तीकन राजा बाबा स्थान से कुछ दूरी आगे एक ट्रेडर्स की एक दुकान के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
घायलों का उपचार प्रत्यक्षदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.