अयोध्या, अप्रैल 29 -- शुजागंज। शुजागंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानपुर मजरे हयातनगर गांव में बुधवार सुबह एक बालक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मानपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव का इकलौता पुत्र सुबह घर के बाहर साइकिल चला रहा था तभी धान पालेसर मशीन लेकर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।गंभीर रूप से घायल बालक को लेकर परिजन ट्रामा सेंटर दर्शननगर पहुँचे जहां उसकी मौत हो गई।शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.