ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दो साल की मासूम की मौत
महाराजगंज, अगस्त 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा में बुधवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डेरवा मजार के समीप बांस लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार सरफराज अपनी दो वर्षीय बेटी फिजरा को बाइक पर बैठाकर तरकुलवा से डेरवा आ रहा था। डेरवा मजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर आगे बैठी मासूम उछलकर सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राली पर बांस लदा था और वह तरकुलवा से डेरवा की ओर जा रहा था। सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.