मऊ, अप्रैल 24 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्रामपंचायत कुंवरपुरवा में गुरुवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर आक्रोश जताया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुबन भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराया। पुलिस टीम मासूम का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुरवा निवासी रामप्रवेश राजभर की छह वर्षीय पुत्री डिंपल राजभर गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे स्कूल से घर खाना खाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.