मऊ, अक्टूबर 6 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के दोहरीघाट- मधुबन मार्ग पर चकऊथ स्थित हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के सामने रविवार की सुबह साईिकल सवार वृद्ध की अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। इस घटना में वृद्ध गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को पकड़कर थाने लाई और कार्रवाई की। मधुबन थाना अंतर्गत ग्रामसभा सूरजपुर के पुरवा हांसापुर निवासी 60 वर्षीय नर्सिंग प्रसाद पुत्र लाल बिहारी प्रसाद अपने घर से साइकिल से चकऊथ बाजार जा रहे थे। अभी वह साइकिल लेकर हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचे थे कि दोहरीघाट की तरफ से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राली ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.