बिजनौर, मई 16 -- अफजलगढ़। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था के चलते दो युवकों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। शेरकोट के मौहल्ला काजी सराय निवासी अयान पुत्र सुल्तान, सादान पुत्र हफीज, मोईन पुत्र नदीम तथा सादिल पुत्र नईम बाइक द्वारा कालागढ़ से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान हरिद्वार-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव मुबारक के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर टैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में चारों बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मोईन तथा सादिल को गंभीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...