ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर किशोर की मौत
सहारनपुर, जून 24 -- चिलकाना, संवाददाता। गांव बहादरा नवीन में एक खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात गांव बहादरा नवीन निवासी समीर पुत्र दिलशाद गांव में दूध लेने गया था। जैसे ही वह दूध लेकर सड़क पार करने लगा तभी पीछे से आ रही खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया उसके सर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक समीर अपने परिवार का इकलौता बेटा था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें- मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से चालक को छुड़वाया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह भी पढ़ें- मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.