बरेली, मार्च 10 -- मीरगंज। कुल्छा खुर्द के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नाहल नदी से बालू लेकर रात्रि में चलने वाली ट्रैक्टर ट्रालियों ने गत दिनों बनी सीसी रोड व एक बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की है। ग्रामीणों के रोकने पर चालक बालू पलट कर भाग गए। शिकायत करने वालों में केसरी लाल, कुलदीप, अजय, होते लाल मौर्य, महेंद्रपाल आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...