गाज़ियाबाद, मई 7 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव सारा में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को रजवाहे से बाहर निकाला गया। गांव सारा निवासी लीलू जाटव गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से भूसा लेने के लिए जा रहे थे। जब वह मोदीनगर सारा मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली हटाकर लीलू जाटव को नाले से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लीलू की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...