दुमका, अप्रैल 2 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना क्षेत्र के ओढ़तारा पेट्रोल मोड़ के समीप बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार प्रेम कांत यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर दुमका रोड...