साहिबगंज, अप्रैल 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शनिवार को राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के समीप उधवा-बड़हरवा निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर गिट्टी लदे ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी प्रियंका देवी (25) सफरुद्दीन शेख (टोटो चालक)के साथ उधवा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मोहनपुर मोड़ के पास एक ट्रैक्टर ने टोटो में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. उदय टुडू ने प्रारंभिक ईलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रियंका देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना के एएसआई महादेव उरांव अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.