सहरसा, जून 3 -- सलखुआ। थाना क्षेत्र के चौराही गांव के समीप मंगलवार देर रात अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से जख्मी बहुअरवा गांव निवासी रामु सादा और विकास सादा को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ संदीप कुमार ने बताया दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...