किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले के छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी रामबहादुर शर्मा को कर्तव्य में लापरवाही और गंभीर अनियमितता के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- छत्तरगाछ पिकेट प्रभारी रामबहादुर शर्मा को एसपी ने किया निलंबितजांच रिपोर्ट का आधार यह कार्रवाई बुधवार की शाम ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। मामले में थाने में जब्त ट्रैक्टरों को नियमों का उल्लंघन कर मुक्त करने और बिचौलियों से साठगांठ रखने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, छत्तरगाछ पिकेट में जब्त दो वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना छोड़ने की शिकायत एसपी कार्यालय को मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेकर एसपी संतोष कुमार ने ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार को जांच का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नि...