गिरडीह, सितम्बर 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना पुलिस पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपए वसूलने का सनसनीखेज आरोप लगा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने वसूली गई राशि वापस कर दी। अब पीड़ित ने एसपी गिरिडीह को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी ने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि 19 सितंबर 2026 को गश्ती के दौरान बेंगाबाद थाना के एक एसआई और कांस्टेबल ने उनका ट्रैक्टर पकड़ा था। आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये लिए गए, उसके बाद ही ट्रैक्टर को छोड़ा गया। मुखिया का आरोप है कि उन्होंने 21 सितंबर को इसकी लिखित शिकायत वरीय अधिकारियों से की। शिकायत की भनक लगते ही आनन-फानन में ली ग...