इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नौधना में घर के बाहर झाड़ू लगा रही एक वृद्धा को एक युवक ने अपने ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। परिजनों ने युवक पर पुरानी रंजिश से जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ाने और भागने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौधना निवासी 65 राममूर्ति देवी पत्नी रामप्रकाश शनिवार सुबह 8 बजे अपने घर के दरवाजे पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव का युवक अपने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए आए और वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर ट्रैक्टर वृद्धा के ऊपर चढ़ाया और मदद की जगह मौके से हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि केवल एक दुर्घटना नहीं बल्कि जानल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.