बोकारो, मई 18 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कढमा गांव से ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि चोरी गया ट्रैक्टर अब तक बरामद नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार 02 मई की रात कढमा गांव निवासी प्रकाश महतो के घर के बाहर खड़ा आयशर कंपनी की ट्रैक्टर चोरों ने चोरी कर लिया था। अगले दिन सुबह ट्रैक्टर गायब मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद 5 मई को चतरोचट्टी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर बरामदपुलिस की कार्रवाई बताया गया कि ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदा गया था और उसकी दो किश्तें अभी बाकी हैं। मामले में पुलिस ने टेक्निकल सेल ...