बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिंड़रा गांव में ट्रैक्टर चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसमें चोरों ने ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर फरार होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंड़रा गांव निवासी अरुण यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके ट्रैक्टर को चालक बबलू खैरा के घर के समीप से चोरी कर लिया गया। रविवार सुबह चालक ने घटना की सूचना ट्रैक्टर मालिक को दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। खोज के दौरान ट्रैक्टर बढ़ुआ नदी किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत बताया जाता है कि सुईया पुलिस टीम की गश्ती को देखकर चोर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित अरुण ...