ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार,दो ट्रैक्टर बरामद
रांची, मई 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के दो सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के विजयगिरी निवासी निकेश कुमार महतो के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 16 मई को सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र निवासी सुखराम मुंडा का सोनालिका ट्रैक्टर अराहांगा गांव से चोरी हो गया था।
जांच प्रक्रिया मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बाबूरामडीह गांव से चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दिसंबर 2025 में विजयगिरी गांव निवासी धनीराम योगी का ट्रैक्टर चोरी कर उसे बेच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.