ट्रैक्टर चोरी करने के गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,दो पश्चिम बंगाल व एक दुमका से गिरफ्तार
दुमका, मई 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। ट्रैक्टर चोरी करने के गिरोह का खुलासा करते हुए दुमका की पुलिस टीम ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल से एक अभियुक्त संजीव मड़ैया को गिरफ्तार किया। उक्त आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया। दोनों साथी पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के शांतिनिकेतन एवं मोहम्मद बाजार के सावराकुड़ी से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर चोरी के दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारा भेज दिया है। बताया जाता है कि 8 अप्रैल की रात में मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत केशियाबहाल गांव से ट्रैक्टर की चोरी हुई थी। वहीं दूसरी ट्रैक्टर की चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.