ट्रैक्टर चिह्नित होने के बाद माने परिजन, 40 घंटे बाद दादा-पोते का अंतिम संस्कार
शाहजहांपुर, जून 23 -- खुदागंज, संवाददाता। शनिवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत के बाद मचे आक्रोश का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और वाहन की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों ने करीब 40 घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं किया। पुलिस द्वारा हादसे में शामिल ट्रैक्टर चिह्नित करने और मुकदमा दर्ज करने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। सोमवार दोपहर बाद दादा और पोते का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। यह मंजर देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। शनिवार शाम हुए हादसे में दतेली गांव निवासी दादा और पोते की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिजन आक्रोशित हो उठे और ट्रैक्टर चालक तथा वाहन की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दो स्थानों पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.