ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने पर एक अज्ञात समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 15 -- थाना क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी रोहित शर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार देर शाम वह अपने चक्की लगे ट्रैक्टर से गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में बिरौड़ी ताजपुर व नवादा गांव के बीच पहुंचा तभी सामने से बाइक से आ रहे अब्दूल रहमान ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर साइड न देने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर चालक से मारपीट करने पर एक अज्ञात समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.