प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैक्टर चालक से बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंतू थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर निवासी मायाराम ट्रैक्टर चालक है। वह चार अप्रैल को बैजलपुर जा रहा था। बैजलपुर गांव के समीप बाइक सवार दो युवक आए और उसकी मोबाइल छीन कर भाग निकले। घटना कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें दो युवक दिखाई दिए। पुलिस 25 दिन बाद चोरी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.