रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- मयंक त्यागी, किच्छा। भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुई फैक्ट्री कर्मी की मौत के बाद आरोपी चालक ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को एक किमी दूर नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है, जबकि उसके दोनों रिश्तेदार अभी फरार हैं। सोमवार को किच्छा कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि 42 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र समरपाल सिंह निवासी मिर्जापुर बकैना, जनपद बिजनौर यूपी की 8 अप्रैल की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई थी। रामवीर इंटार्क फैक्ट्री में फिटर का काम करता था। शुक्रवार को उसका शव घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर किशनपुर रोड स्थित नहर में मिला था। पुलिस ने भाई यशदेव की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.