उन्नाव, मार्च 28 -- गंजमुरादाबाद। संवाददाता गेहूं बेचकर घर लौट रहे एक ट्रैक्टर चालक ने लूट होने की सूचना दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में मामला विवाद का निकला। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में डटे रहे और आपसी सुलह की चर्चा होती रही।बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के शेरपुर कला गांव निवासी सावेद अपने ट्रैक्टर में पूर्व प्रधान का गेहूं लादकर बांगरमऊ गया था। शनिवार की शाम लगभग चार बजे गेहूं बेचने के बाद सावेद खाली ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के निकट पहुंचते ही सावेद ने मार्ग पर ट्रैक्टर खड़ा कर लूट की सूचना दी। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। थाने की पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और जांच पड़ताल की। थानेदार मुन्ना कुमार ने बताया कि लूट की सूचना भ्रामक है। दरअसल, सावेद और कुछ बरा...