ट्रैक्टर चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौत
किशनगंज, अप्रैल 2 -- ठाकुरगंज। एनएच-327 ई पर सियालडंगा चौक के समीप बुधवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार (42) के रूप में हुई है, जो एक निजी फर्म में कार्यरत था। इस संबंध में कुर्लीकोर्ट थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छानबीन कर की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। उम्मीद है जल्दी ट्रैक्टर और चालक दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्म में रखा ग्रिल ट्रैक्टर पर लोड कर चोरी कर चालक भाग रहा था। इसी दौरान संतोष कुमार बाइक से उसका पीछा करते हुए सियालडंगा चौक के पास पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष ने ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर दी। इसी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.