मधुबनी, अप्रैल 1 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव में एक ट्रैक्टर चालक को कुछ बदमाशों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल चालक को उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्तपाल मधुबनी रेफर कर दिया। घायल चालक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के कान्हरपट्टी गांव निवासी मो पन्नू मंसूरी के पुत्र मो रूस्तम मंसूरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चालक हुर्राही में बालू डिपो में ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। वह आर्डर पर पार्टी को बालू पहुंचा कर वापस डिपो पर जा रहा था। रास्ते मे सोठगांव के पास कुछ लोग उसे घेरकर आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने लगे और पार्टी के पास से मिले बालू के रुपये भी छीन लिया। घायल चालक और उसके परिजनों ने सोठगांव के ही रफीक साफी, अमन, फैयाज, महताब...