हमीरपुर, फरवरी 16 -- राठ, संवाददाता। ट्रैक्टर चालक के साथ गढ़हर गांव के चार युवकों ने मारपीट की। धमकाते हुए कहा कि गांव हमारा है बिना पूंछे न आने की हिदायत दी। चिकासी थानाक्षेत्र के टोलाखंगारन गांव निवासी रघुनंदन पुत्र रामनाथ ने बताया कि वह मजदूरों को छोड़ने ट्रैक्टर से खरवांच ककरबई झांसी गया था। वापस लौटते समय शाम 7 बजे कारसदेव मंदिर के पास गढ़हर गांव के ही इंद्रपाल, देवेंद्र, मनोज व अमर सिंह ने रास्ता रोककर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि गांव हमारा है, बिना पूछे आओगे जाओगे तो ठीक नहीं होगा। जब इसका विरोध जताया तो मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह वह आरोपियों से बचकर भागा। रघुनंदन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.