इटावा औरैया, मार्च 25 -- कस्बा के शुक्लागंज मोहल्ला में 23 मार्च की शाम करीब चार बजे गिहार नगर निवासी कन्जू अपने 11 वर्षीय पुत्र कुनाल के साथ सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़े थे। तभी बिधूना मार्ग पर मंदिर दान सहाय की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुनाल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.