जौनपुर, नवम्बर 30 -- खुटहन। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तमंचे के बट से युवक को किया घायल बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे के बट से मार पीटकर घायल करने के आरोप में एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी अनिल मौर्य ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह 28 नवंबर की शाम को अपने मित्र राजन सिंह की बाइक से सब्जी लेने बटाऊबीर जा रहा था। गौरीशंकर मोड़ के निकट सरायगुंजा के पास पहुंचा था ...