आरा, अप्रैल 26 -- -गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में 21 मार्च की दोपहर की गयी थी हत्या -प्रेम प्रसंग के संदेह में दरवाजे पर बैठे चालक को मार दी गयी थी गोली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक की हत्या के मुख्य वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह ज्ञानपुर गांव निवासी मेहीलाल राय का पुत्र सरोज राय है। उसे राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सरोज राय ने बताया कि रवि कुमार की उसकी पत्नी पर गंदी नीयत थी। फिलहाल पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी में जुटी है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से रविवार को प्रेस बयान जारी कर सरोज राय की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी। बताया गया है कि हत्य...