ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत,भीड़ ने ट्रैक्टर ट्रॉला फूंका।
हाथरस, मार्च 18 -- हाथरस, संवांददाता। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव गंगोली के निकट सोमवार रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉला भिड़ गए, जिसमें एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने टक्कर मारने वाले आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला में आग लगा दी। बमुश्किल दमकल ने आग पर काबू पाया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जलेसर रोड स्थित गांव वीरनगर निवासी 46 वर्षीय दुष्यंत सारस्वत पुत्र बाबूलाल सोमवार की देर शाम अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेतों की जुताई के लिए जा रहा था। तभी जलेसर की ओर से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर ट्रॉला ने गांव गंगोली के निकट दुष्यंत के ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक दुष्यंत ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.