गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी ट्रैक्टर चालक 19 वर्षीय इब्राहिम अंसारी की निर्मम हत्या कर पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो और पिंडाटांड़ जामुन पेड़ के नीचे शव फेंक दिये जाने के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पचंबा पुलिस ने मामले में नईटांड़ निवासी सुरेंद्र राम एवं मन्नु कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टी की है। बता दें कि 08 मार्च की सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो और पिंडाटांड़ जामुन पेड़ के नीचे इब्राहिम अंसारी का शव मिला था। इस मामले को लेकर पचंबा थाना में मृतक इब्राहिम के पिता रहमान मियां की शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.