गिरडीह, मार्च 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कजरो और पिंडाटांड़ जामुन पेड़ के नीचे रविवार अहले सुबह एक शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। सूचना पर पचंबा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर थाना ले आयी। शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी 19 वर्षीय इब्राहिम अंसारी पिता रहमान मियां के रूप में हुई है। इब्राहिम ट्रैक्टर चालक था और उसकी निर्मम हत्या की गयी है। जिस ट्रैक्टर को लेकर परसाटांड़ जाने की बात कहकर वह निकला था वह ट्रैक्टर लावारिस हालत में जमुआ थाना क्षेत्र के किर्तनियाडीह में मिला है। इस संबंध में पचंबा थाना में मृतक इब्राहिम के पिता रहमान मियां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। दर्ज प्राथमिकी में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नईटांड़ निवासी सुरेंद्र राम, विजय यादव, बबलू राम एवं बाबूचन्द यादव को नामज...