प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अमावा गांव में गेहूं की पराली से भूसा बना रहे ट्रैक्टर चालक की करंट से की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। अमावा गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिसकर्मी हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा शिवम सिंह मंगलवार शाम अपने ट्रैक्टर से गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पराली से भूसा बना रहा था। इस दौरान वह ट्रॉली के ऊपर जाकर भूसा झांकने लगा। तभी ऊपर से गुजरा विद्युत तार छूने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे सीएचसी सांगीपुर ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। शिवम दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी एक साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। शिवम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.