महोबा, अप्रैल 7 -- कबरई,संवाददाता। मकान निर्माण की सामग्री लेकर गए ट्रैक्टर चालक का शव ट्राली में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को ट्राली में फेंकने का अंदेशा जताते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। कबरई के अंबेडरकर नगर निवासी 48 वर्षीय संदीप अनुरागी भाड़े पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार को वह कबरई से सिरसी कला गांव मकान निर्माण की सामग्री लेकर गया था। ट्रैक्टर ट्राली में शाम को संतोष साहू के यहां से एक हजार ईंटा और प्रवेश महाराज की दुकान से सीमेंट लेने के बाद शाम 6 बजे सिरसी कला गांव पहुंचा और रात्री आठ बजे गांव से कबरई आने के लिए निकला मगर घर नहीं पहुंचा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.